One liner Lucent gk questions in Hindi Part 2

Lucent gk pf

 

Dear Friends,

जैसा की आप सभी बहुत अच्छे से जानते है की प्रतियोगिता परिक्षाओ में लगातार कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है. इसलिए Today we are sharing 1000 one liner Lucent gk questions in Hindi. You may download this PDF from the downloaded link given below. We share 1000 one liner Lucent gk questions in Hindi Book.

 

1000 One liner Lucent gk questions in Hindi Book

 

Some Useful E-Book Link:-

  • 1000 One liner Lucent gk questions(Part-I)

  • List of India largest stadiums- Sports Stadiums

  • Indian Constitution – Parts, Fundamental Rights and Schedules

  • Download PDF of English Volume 1 (Plinth to Paramount)

People also searches for:- one liner gk for railway in hindi, one liner general knowledge questions answers in hindi, one liner gk questions in english, general hindi one liner question, most important general knowledge questions in hindi.

 

आप सभी को हमे बताते हुए खुशी हो रही है की जल्द ही आपको सभी प्रतियोगिता परिक्षाओ के पुराने हल किये हुए पेपर मिलेगे जिसकी शरुआत भी कर दी गई है. We Provide all previous year solved question paper in PDF format.

 

1000 One liner Lucent gk questions Part 2

 

251.हैदराबाद किस नदी पर बसा है ? मूसी

252. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौनसा है ? मैक्सिको
253. क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौनसा है ? वैटिकन सिटी
254. स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है ? भूमध्यसागर और लाल सागर
255. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है ? प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर
256. भारत के संघीय क्षेत्र ‘दादरा और नगर हवेली’ की राजधानी कौनसी है ? सिल्वासा
257. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है ? राजस्थान
258. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ? 22 अप्रैल
259. फूलों की घाटी किस राज्य में है ? उत्तराखंड में
260. वर्ष 2011 में नवनिर्मित राष्ट्र दक्षिणी सूडान की राजधानी कौनसी है ? जूबा
261. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ? प्रधानमंत्री
262. आईने अकबरी का लेखक कोन था ? अबुल फजल
263. होपमेन कप किस खेल से सम्बंधित है ? टेनिस
264. देशबंधु के नाम से कोन जाने जाते है ? चितरंजन दास
265. अशोक चक्र मे कितनी तिलिया होती है? 24
266. भारत मे सबसे पहली फिल्म कौन सी बनी? राजा हरिश्चन्द्र
267. सबसे छोटी हड्डी कौनसी है ? स्टेपिज़
268. सबसे बड़ी हड्डी कौनसी है ? फीमर (जांघ की हड्डी )
269. मानव शरीर में कितनी पेशियाँ हैं ? 639
270. लाल रक्त कणिका (RBC) का जीवनकाल कितना होता है ? 120 दिन
271. जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते है? जस्तीकरण या गल्वेनिकरण (गेल्वेनाइजेशन)

272. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम क्या है? यकृत
273. भारत का प्रथम तेल शोधन संयंत्र कहां पर स्थित है? डिगबोई (असोम)
274. UNESCO द्वारा कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है ? विज्ञान के क्षेत्र में
275. हैदराबाद में चार मीनार का निर्माण किसने करवाया ? कुली कुतुबशाह
277. कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कब और कहाँ पारित किया गया ? सन 1929 के लाहौर अधिवेशन में
278. स्वेत क्रांति का सम्बन्ध किस से है ? दूध से
279. भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन सा है ? फेयरी क्वीन
280. भारत में आपातकाल की प्रथम घोषणा कब की गई ? चीनी आक्रमण के समय (26 अक्टूबर 1962)
281. भारत में भाषा के आधार बनने वाला पहला राज्य कौनसा है ? आंध्रप्रदेश
282. भारत पर हमला करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था ? मुहम्मद बिन कासिम (712 ई.)
283. सेल्यूकस का राजदूत जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया, कौन था ? मैग्स्थनीज
284. श्रीलंका का पुराना नाम क्या है ? सिलोन
285. विटामिन्स की खोज किसने की ? फंक ने
286. स्टेनलैस स्टील किसकी मिश्र धातु होती है ? आयरन, क्रोमियम,निकिल
287. कांसा किसकी मिश्र धातु होती है ? कॉपर तथा टिन
288. स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन को कब संबोधित किया ? 1893 में
289. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ? 13 अप्रैल 1919
290. पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है ? 21 जून
291. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था ? सारनाथ
292. साइमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान लाठी चार्ज से किस नेता की मृत्यु हो गयी थी ? लाला लाजपत राय
293. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ? सिद्धार्थ
294. ‘गायत्री मन्त्र’ का उल्लेख किस ग्रंथ में है ? ऋग्वेद
295. मानव शरीर में पाचन क्रिया अधिकतर किस अंग में संपन्न होती है ? छोटी आंत
296. आनुवांशिकता के नियमों का प्रतिपादन किसने किया ? ग्रगोर मैंडल ने
297. मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया ? तांबा
298. बाल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है ? पृष्ठीय तनाव
299. रेशम के कीड़े किस वृक्ष की कोमल पत्तियों पर पाले जाते हैं ? शहतूत
300. राजस्थान में खेतड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है ? तांबे की खान

301. पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह कौनसा है ? शुक्र
302. मनुष्य की आँख में किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है ? रेटिना
303. सूर्य से पृथ्वी पर ऊष्मा का संचरण किस विधि के द्वारा होता है ? विकिरण
304. डी.एन.ए. की द्विगुणित कुंडली का पता किसने लगाया ? वाटसन और क्रिक
305. ध्वनि की तीव्रता किसमें मापी जाती है ? डेसीबल
306. मधुमक्खी पालन क्या कहलाता है ? एपीकल्चर
307. किसी वेबसाइट के प्रथम पृष्ठ को क्या कहा जाता है ? होमपेज
308. गाड़ियों में पीछे का दृश्य देखने के लिए किस दर्पण का प्रयोग किया जाता है ? उत्तल
309. सामान्य परिस्थितियों में हवा में ध्वनि की गति कितनी होती है ? 332 मी./ सेकंड
310. वह एकमात्र ग्रह कौनसा है जो अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमता है ? शुक्र
311. सूर्य में सर्वाधिक गैस कौनसी है ? हाइड्रोजन
312. पृथ्वी से दिखाई देने वाला सबसे चमकीला ग्रह कौनसा है ? शुक्र
313. सौरमंडल की आयु कितनी है ? 4.6 अरब वर्ष
314. कौनसा पुच्छल तारा 76 वर्ष बाद दिखाई देता है ? हेली पुच्छल तारा
315. पृथ्वी और सूर्य के बीच दूरी कितनी है ? 15 करोड़ किलोमीटर
316. सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लेता है ? 500 सेकंड
317. भारत ने पहला परमाणु परीक्षण कब और कहाँ किया था ? 14 मई 1974 को पोखरण (राजस्थान) में
318. कंप्यूटर के जिस भाग को हम स्पर्श कर सकते हैं वह क्या कहलाता है ? हार्डवेयर
319. कैंसर के उपचार में प्रयुक्त उत्कृष्ट गैस कौनसी है ? रेडान
320. मोनेजाइट बालू में कौनसा खनिज पाया जाता है ? थोरियम
321. शरीर में सबसे बड़ी अंत:स्रावी ग्रंथि कौनसी है ? थायराइड
322. संसार का विशालतम स्तनधारी कौनसा है ? व्हेल मछली
323. ब्लड ग्रुप की खोज किसने की थी ? लैंड स्टेनर
324. ऐलुमिनियम का प्रमुख अयस्क कौनसा है ? बॉक्साइट
325. पहला कृत्रिम उपग्रह कौनसा था ? स्पुतनिक-1
326. किस उपकरण द्वारा यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है ? डायनेमो
327. कंप्यूटर की अस्थायी स्मृति क्या कहलाती है ? RAM-Random Excess Memory
328. रिक्टर पैमाने द्वारा क्या मापा जाता है ? भूकंप की तीव्रता
329. भू-पटल में सबसे अधिक कौनसी धातु है ? एल्युमीनियम
330. किस ग्रह को सांध्य तारा कहते हैं ? शुक्र
331. वायुमंडल की सबसे निचली सतह को क्या कहते हैं ? क्षोभमंडल
332. पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घूमने में कितना समय लगता है ? 4 मिनट
333. प्लास्टर ऑफ़ पेरिस किससे बनता है ? जिप्सम
334. मछलियाँ किसकी सहायता से साँस लेती है ? गलफड़ों
335. हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने की क्रिया क्या कहलाती है ? प्रकाश संश्लेषण
336. दूध से क्रीम किस प्रक्रिया से बनाई जाती है ? अपकेन्द्रिय बल
337. रिजर्व बैक आफ इण्डिया का मुख्यालय कहाँ है? मुंबई
338. किसे सीमांत गाँधी कहा जाता है ? खान अब्दुल गफ्फार खान
339. विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है? ग्रीनलैंड
340. स्वतन्त्र भारत के प्रथम राष्ट्पति कौन थे? डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
341. काली मिट्टी किस फसल के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है? कपास
342. कौन-सा विदेशी आक्रमणकारी ‘कोहिनूर हीरा’ एवं ‘मयूर सिंहासन’ लूटकर अपने साथ स्वदेश ले गया? नादिरशाह
343. भारत में सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन सी है ? अरावली पर्वतमाला
344. धरती के तल का लगभग कितने प्रतिशत पानी है ? 71%
345. भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश से लगती है ? बांग्लादेश
346. हमारे सौर मण्डल का सबसे बड़ा ग्रह कौनसा है ? बृहस्पति
347. किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है? कोसी
348. गैस सिलेंडरों से गैस लीकेज का पता लगाने के लिए उसमे किस गंध युक्त पदार्थ को मिलाया जाता है ? इथाइल मर्केप्टेन
349.वायुमंडल में सबसे अधिक किस गैस का प्रतिशत है? नाइट्रोजन
350. कोणार्क का सूर्य मन्दिर किस प्रदेश में स्थित है? ओड़िसा

351. किस देश से अलग होकर वर्ष 1971 में बांग्लादेश का निर्माण हुआ था? पाकिस्तान
352. कंप्यूटर भाषा में WWW का अर्थ क्या है ? World Wide Web
353. एक किलोबाइट (KB) में कितनी बाइट होती है ? 1024 बाईट
354. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के ऐतिहासिक अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की ? जवाहर लाल नेहरु
355. केन्द्रीय असेम्बली में बम फेंकने में भगत सिंह का साथी कौन था ? बटुकेश्वर दत्त
356. मुस्लिम लीग ने भारत विभाजन की मांग सबसे पहले कब की थी ? 1940
357. काँमनवील पत्रिका का प्रकाशन किसने किया था ? ऐनी बेसेन्ट ने
358. किस एकमात्र भारतीय को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है ? अमर्त्य सेन
359. 1856 में विधवा पुनर्विवाह क़ानून किसके प्रयासों से बनाया गया था ? ईश्वरचंद्र विद्यासागर के प्रयासों से
360. लॉर्ड केनिंग ने नवंबर 1858 में कहाँ आयोजित दरबार में भारत में क्राउन के शासन की घोषणा की ? इलाहाबाद में आयोजित दरबार में
361. लॉर्ड वेलेजली के साथ सबसे पहले सहायक संधि किस राज्य के शासक ने की ? हैदराबाद के निजाम ने
362. भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति कौनसी है ? गोंड
363. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी? ऐनी बेसेन्ट
364. ‘शहीद-ए-आजम’ के नाम से कौन जाने जाते हैं? भगत सिंह
365. किस योजना के फलस्वरूप भारत का विभाजन हुआ?— माउंटबेटन योजना के फलस्वरूप
366. जनरल डायर (जलियाँवाला बाग हत्याकांड से जुड़े) की हत्या किसने की थी? उधम सिंह ने
367. बंगाल का विभाजन कब और किसके द्वारा किया गया था? 1905 ई. में गवर्नर लार्ड कर्जन द्वारा
368. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं? 24
369. प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था? जी. वी. मावलंकर
370. संविधान सभा का अस्थायी अध्यक्ष किसे चुना गया? सच्चिदानन्द सिन्हा
371. कुचिपुड़ी नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है? आंध्रप्रदेश
372. मोहिनीअट्टम नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है? केरल
373. भरतनाट्यम नृत्य शैली मुख्यतः किस राज्य से सम्बन्धित मानी जाती है? तमिलनाडु
374. कथकली किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है ? केरल
375. केसर’ का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? जम्मू कश्मीर
376. भारत में प्रथम बहूउद्देश्य परियोजना का निर्माण किस नदी पर किया गया ? दामोदर
377. इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ? वोमेशचन्द्र बनर्जी
378. गांधीजी किसे अपना राजनितिक गुरु मानते थे ? गोपालकृष्ण गोखले
379. अन्तराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को बनाए रखने की जिम्मेदारी संयुक्त राष्ट्र संघ के किस अंग की है? सुरक्षा परिषद्
380. नोबेल पुरस्कार पाने बाला पहला भारतीय नागरिक कौन था ? रविन्द्रनाथ टैगोर (1913 में)
381. मिड डे मील योजना किस वर्ष शुरु हुई ? 1995 में
382. बंग्लादेश का राष्ट्रगान कौनसा है और इसे किसने लिखा है ? ‘आमार सोनार बांग्ला’ जो रवीन्द्रनाथ टैगोर ने लिखा है
383. लोधी वंश का संस्थापक कौन था ? बहलोल लोधी
384. किस संविधान संशोधन को ‘मिनी काँन्स्टीट्यूशन’ कहते है ? 42वे
386. गोताखोर पानी के अंदर सांस लेने के लिए कौन कौन सी गैसों का मिश्रण ले जाते हैं ? आक्सीजन और हीलियम गैसों का मिश्रण
386. होम्योपैथी का संस्थापक कौन था ? हनीमैन
387. फलों को पकाने में कौन सी गैस उपयोग में लायी जाती है? ऐथिलीन
388. भारतीय राष्ट्रीय कलेंडर का पहला माह कौन सा है? चैत्र
389. पं. हरिप्रसाद चौरसिया कौनसा वाद्य यंत्र बजाते हैं ? बाँसुरी
390. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए ? 25 वर्ष
391. साँची के स्तूप का निर्माण किसने करवाया था ? अशोक
392. यक्षगान किस राज्य का लोकनृत्य है ? कर्नाटक
393. मैकमोहन रेखा किन दो देशों के बीच सीमा बनाती है ? भारत-चीन
394. प्याज में खाद्य भाग कौनसा है ? तना
395. श्रव्य परिसर में ध्वनि तरंगों की आवृति कितनी होती है ? 20 Hz से 20000 Hz
396. मधुबनी किस राज्य की लोक चित्रकला शैली है ? बिहार
397. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट किस देश में स्थित है ? नेपाल
398. किस नदी को दक्षिण गंगा कहा जाता है ? गोदावरी
399. निर्विरोध चुने जाने वाले एकमात्र राष्ट्रपति कौन थे ? नीलम संजीवा रेड्डी
400. संसार का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरबन डेल्टा कौनसी नदियाँ बनाती हैं ? गंगा-ब्रह्मपुत्र

401. सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह वाला नगर कौनसा था ? लोथल
402. किसे सितार और तबले का जनक माना जाता है ? अमीर खुसरो
403. विश्व का सबसे ऊँचा पठार कौनसा है ? पामीर या तिब्बत का पठार
404. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ? प्रधानमंत्री
405. वनस्पति घी के निर्माण में कौनसी गैस प्रयुक्त होती है ? हाइड्रोजन
406. इंग्लिश चैनल पार करने वाला पहला भारतीय कौन था ? मिहिर सैन
407. एक अश्व शक्ति कितने वाट के बराबर होती है ? 746 वाट
408. पानी की बूंदों के गोल होने का क्या कारण है ? पृष्ठीय तनाव
409. मानव निर्मित प्रथम रेशा कौनसा है ? नायलॉन
410. स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए श्रोता एवं परावर्तक के बीच की दूरी होनी चाहिए ? 17 मीटर
411. किस माध्यम में प्रकाश की चाल सर्वाधिक होती है ? निर्वात
412. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक होता है ? बैंगनी
413. वाहनों की हैडलाइट में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है ? अवतल
414. आकाश में तारे टिमटिमाते क्यों दिखते हैं? प्रकाश के अपवर्तन के कारण
415. प्राथमिक रंग किसे कहा जाता है ? लाल, हरा, नीला
416. वायुयानों के टायरों में कौनसी गैस भरी जाती है ? हीलियम
417. टाँका धातु या सोल्डर में किस धातु का मिश्रण होता है? टिन व सीसा
418. ग्लूकोमा रोग शरीर के किस अंग से संबंधित है? आँख
419. विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम क्या है? वेलेंटाइना तेरेश्कोवा
420. ‘ऑरिजन ऑफ स्पीशिज बाई नेचुरल सलेक्शन’ पुस्तक के लेखक कौन थे? चार्ल्स डार्विन
421. सिनेबार किस धातु का अयस्क है? पारा या मरकरी
422. कौन सा यंत्र दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग किया जाता है ? लैक्टोमीटर
423. “हाइड्रोजन बम्ब” किस सिद्धांत पर आधारित है ? नाभिकीय संलयन
424. पैलाग्रा रोग किस विटामिन की कमी से होता है ? विटामिन B-3
425. मछलियों के यकृत-तेल में किसकी प्रचुरता होती है ? विटामिन D
426. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है ? 36,000 किलोमीटर
427. मनुष्य के शरीर का तापमान कितना होता है ? 37° C या 98.4 F
428. लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है? डायोप्टर
429. कम्प्यूटर की IC चिप्स किस पदार्थ की बनी होती हैं? सिलिकन की
430. पारसेक (Parsec) किसकी इकाई है? खगोलीय दूरी की
431. पानी का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है? 4°C पर
432. पराश्रव्य तरंगों की आवृत्ति कितनी होती है? 20,000 हर्ट्ज से अधिक
433. मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है ? होमो सेपियन्स
434. ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे ? दादा भाई नैरोजी
435. भारत के किस राज्य में चावल का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? पश्चिमी बंगाल
436. भारत में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर कहाँ है ? पुष्कर (राजस्थान)
437. पागल कुत्ते के काटने से कौनसा रोग होता है ? रैबीज या हाइड्रोफोबिया
438. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है ? उपराष्ट्रपति
439. दो बार नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन है ? मैडम मैरी क्यूरी
440. SAARC (सार्क) या दक्षेस का मुख्यालय कहाँ है ? काठमांडू (नेपाल)
441. प्रथम परमवीर चक्र विजेता कौन थे ? मेजर सोमनाथ शर्मा
442. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष कौन थी ? सरोजिनी नायडु
443. सन 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे ? कपिलदेव
444. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ? 12
445. नोबल पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुए ? 1901
446. बंग्लादेश की मुद्रा कौनसी है ? टका
447. रामायण किसने लिखी ? महर्षि बाल्मीकि
448. भारत में गन्ने का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है ? उत्तर प्रदेश
449. पायोरिया रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ? दांत और मसूड़े
450. नासिक किस नदी के किनारे स्थित है ? गोदावरी

451. राष्ट्रपति को शपथ कौन दिलाता है ? सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश
452. जापान की मुद्रा कौनसी है ? येन
453. इंडियन मिलेट्री अकादमी कहाँ स्थित है ? देहरादून
454. माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ? बछेंद्री पाल
455. डेविस कप का सम्बन्ध किस खेल से है ? टेनिस
456. माऊंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला कौन है ? संतोष यादव
457. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश कब तक अपने पद पर रहता है ? 65 वर्ष की आयु तक
458. संसद का उच्च सदन कौनसा है ? राज्यसभा
459. पंचतंत्र का लेखक कौन है ? विष्णु शर्मा
460. सन 1954 में हुआ भारत-चीन समझौता किस नाम से जाना जाता है ? पंचशील समझौता
461. सन 2010 में फुटबॉल विश्वकप किस देश ने जीता था ? स्पेन
462. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी कहाँ स्थित है ? पूना के पास खडगवासला में
463. ‘डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया’ पुस्तक किसने लिखी ? जवाहरलाल नेहरु
464. एक स्वस्थ मनुष्य का हृदय एक मिनट में कितनी बार धड़कता है ? 72 बार
465. भारत में पहली बार जनगणना कब हुई ? 1872
466. ‘डबल फाल्ट’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? टेनिस
467. भारतीय थल सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष कौन थे ? जनरल के.एम्.करियप्पा
468. ‘लाई हरोबा’ किस राज्य का लोकनृत्य है ? मणिपुर
469. भारत के किस राज्य में रबर का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? केरल
470. कोलकाता किस नदी के किनारे है ? हुगली
471. ‘पौधों में जीवन होता है’ यह किस भारतीय वैज्ञानिक ने बताया था ? जगदीश चन्द्र बसु
472. महात्मा गाँधी द्वारा साबरमती आश्रम कहाँ स्थापित किया गया ? अहमदाबाद
473. मनुष्य के शरीर में कितने गुणसूत्र होते हैं ? 23 जोड़े या 46
474. चंद्रग्रहण कब लगता है ? पूर्णिमा
475. भारत छोड़ो आन्दोलन कब शुरु हुआ ? 8 अगस्त 1942
476. मनुष्य के शरीर का सामान्य रक्तदाब कितना होता है ? 80 से 120 मि.मी.
477. उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन कब होता है ? 22 दिसंबर
478. ‘रामचरितमानस’ किसने लिखी ? तुलसीदास
479. प्रथम एशियाई खेल कब और कहाँ आयोजित किए गए ? मई 1951 में नयी दिल्ली में
480. वायुमंडलीय दाब किस यंत्र से मापा जाता है ? बैरोमीटर
481. हरियाणा का पहला महिला विश्वविद्यालय कौनसा है और कहाँ है ? भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां (सोनीपत)
482. टेस्ट मैचों की एक पारी में सभी दसों विकेट लेने वाला भारतीय कौन है ? अनिल कुंबले
483. सन 2018 में फुटबॉल विश्वकप कहाँ होगा ? रूस
484. संसार में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौनसा है ? चीन
485. राष्ट्रपति लोकसभा में कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है ? 2
486. सर्वग्राही रक्त समूह कौन सा है ? AB
487. असहयोग आन्दोलन किस वर्ष शुरु हुआ ? 1920
488. ‘पेनाल्टी स्ट्रोक’ किस खेल में प्रयुक्त होता है ? हॉकी
489. भारतीय संसद का निम्न सदन कौनसा है ? लोकसभा
490. सिख धर्म की स्थापना किसने की थी ? गुरु नानकदेव ने
491. भारत में जनगणना कितने वर्षों बाद होती है ? 10
492. मेघदूत किसकी रचना है ? कालिदास
493. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था ? क्लेमेंट एटली
494. एक्जीमा रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है ? त्वचा
495. ‘स्काउट एंड गाइड्स’ संस्था की स्थापना किसने की थी ? रोबर्ट बाडेन पॉवेल
496. संसार का सबसे बड़ा महासागर कौनसा है ? प्रशांत
497. ‘पैनल्टी किक’ शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है ? फुटबॉल
498. रणजी ट्रॉफी का सम्बन्ध किस खेल से है ? क्रिकेट
499. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र से सम्बंधित है ? साहित्य
500. भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौनसा है ? राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार

 

 

1000 One liner Lucent gk questions in Hindi Book

 

 

Some Important Books for Competitive Exam:

 

 

For other Jobs Notification Please visit our Latest Jobs section: Click Here

 

Download Govt. Exams Study Contents: Click Here

 

Must Read Disclaimer: GrabNaukri.com is only for the Educational Purpose & Govt. Job links provider. We are not owner of any Book, Notes, Magazine, PDF Materials, eBooks Available on it, neither it been Created nor Scanned. We are only provide the link and Material already Available on the Internet. If any violates the Law or there is a Problem so Please Just CONTACT US.

 

People also searches for:- one liner gk for railway in hindi, one liner general knowledge questions answers in hindi, one liner gk questions in english, general hindi one liner question, most important general knowledge questions in hindi.

8 Shares
Tweet
Share
Share
Pin8
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler